मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क RO पानी

यात्रियों को 12 महीने मुफ्त मिलेगा शुद्ध RO पानी, जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है, तपती गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना भी ईश्वर की भक्ति ही है। जब ट्रेन मुकेरियाँ आती है तो सेवाभावी लोग टंकियों में पानी लेकर रेल की बोगियों के पास पहुंचकर यात्रियों को पानी उपलब्ध कराते हैं। गर्मी में यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में जब यात्रियों के हलक सुख रहें होते हैं,तो सैकड़ों निगाहें यहां-वहां पानी तलाशने लगती हैं। इस परेशानी को देखकर मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन में जलसेवा का काम करते हैं। स्टेशन पर जिस किसी को पानी की जरूरत होती है, जलसेवक दौड़कर उनके पास पहुंचते हैं और नि:शुल्क ठंडा पानी पिलाकर यात्रियों की प्यास बुझाते हैं। इस कार्य में बच्चें और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं।

इस भीषण गर्मी में मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन पर इसी तरह रोजाना जल सेवा की जाती है, यहां स्टेशन पर सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों की संख्या में बच्चें युवा और बुजुर्गों को जैसे ही ट्रेन की सीटी की आवाज कानों में सुनाई देती हैं, सभी सतर्क हो जाते हैं। यात्रियों को ठंडा पानी पिला कर उनकी प्यास बुझाकर उनका गला तरकर नर सेवा करते दिखाई देते हैं। यहां मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:00 बजे से शाम तक रुकने वाली पैसेंजर ट्रेनों में हजारों लोगों को ठंडा पानी पहुंचा कर राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस काम में रोजाना ठंडा और आरओ का पानी यात्रियों को पिलाया जा रहा हैं।

कोशिश रहती है कि कैसे हर यात्री तक ठंडा पानी पहुंचा सकें। मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में हो रहा यह नेक काम, अब यात्रियों को आरओ का पानी पीने को मिलेगा। स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों को अभी तक मटके का ठंडा पानी पिलाया जाता था। शु़द्ध और ठंडा पानी गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम। इस भीषण गर्मी को देखते हुए, मुकेरियाँ स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आती है, सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है। , ऐसे में हर कोई मुकेरियाँ रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहें इस जल कार्य की प्रशंसा करते नजर आ रहा है। जिसके चलते यहां आने वाले यात्री भी इस मुकेरियाँ स्टेशन को ठंडे पानी वाला स्टेशन के नाम से जानने लगे हैं।